फनी जोक: टीचर- कपिल तू बहुत नालायक होता जा रहा है
(1). टीचर - कपिल तू बहुत नालायक होता जा रहा है| कपिल - सर आपसे ही सब सीखता हूँ| टीचर - ये बता कि 4 आदमी एक खेत एक दिन में जोतते हैं तो 3 आदमी उस खेत को कितने दिन में जोतेंगे? कपिल - सर वो 3 आदमी खेत जोतेंगे ही नहीं| टीचर - क्यों? कपिल - अरे वो वैसे दुखी होंगे कि चौथा आदमी कहाँ गया? (2). टीचर : चलो सब आँखे बंद करो और प्रार्थना करो| पप्पू : नहीं में नहीं करूँगा| टीचर : क्यूँ? पप्पू : लास्ट टाइम मैंने जब आँखे बंद की थी तो मेरी किसी ने मेरा ज्योमेट्री बॉक्स चुरा लिया था| (3). टीचर : पढो वरना नंबर नही दूंगी| स्टूडेंट : रहने दें टीचर आपका नंबर चाहिए भी नहीं मुझको... (4). टीचर : आज तुम इतनी बाते क्यूँ कर रहे हो? पहले तो सिर झुका कर लेक्चर सुना करते थे| स्टूडेंट : सर, आज मेरा नेट पैक ख़त्म हो गया हैं...